सिंगर शान ने मुंबई में खरीदे 3 लग्जरी फ्लैट
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शान यानी शांतनु मुखर्जी ने मुंबई में करोड़ों रुपये की लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदी है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक शान और उनकी पत्नी राधिका मुखर्जी ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में तीन अपार्टमेंट करीब ₹47.64 करोड़ में खरीदे हैं। इस डील में उन्हें कुल 9 कार पार्किंग स्लॉट भी मिले हैं।…
