जांजगीर-चांपा विधानसभा के ग्राम पंचायत सिवनी से आए छोटेलाल बरेठ से जब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिले तो मुख्यमंत्री ने उनसे छत्तीसगढ़ी में पूछा छोटेलाल जी कौन-कौन आए हैं, छोटेलाल ने जवाब दिया, इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने पूछा लइका मन ल काबर नई लाए हस, सबला बढ़िया लाए रहिते। मस्तूरी विधानसभा से संगीता पत्रवानी अपने पूरे परिवार के साथ आज भोज पर मुख्यमंत्री निवास आई हैं, संगीता के पास पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के नये सदस्य तीन माह के जयंत पत्रवानी को गोद में उठाया और उसे दुलार दिया।
संगीता ने बताया कि आज वो बहुत खुश हैं, उन्हें मुख्यमंत्री से बात करने का अवसर मिला। संगीता ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास में खाना बहुत अच्छा बना है। तखतपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत खैरी से गुलाबा बाई सिंगरौली अपने पूरे परिवार के साथ आज मुख्यमंत्री के निमंत्रण पर मुख्यमंत्री निवास भोजन पर आईं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनसे पूछा – खाना कैसा है, उन्होंने कहा- बहुत अच्छा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आपके यहां खाने पर आया था तो आप सभी ने बहुत अच्छा खाना खिलाया अब मेरी बारी आई है।
सक्ति विधानसभा के ग्राम पंचायत छपोरा से आए शिव प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री को अपने परिवार के साथ उनकी फोटो भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि आपका परिवार बहुत अच्छा है, आपके यहाँ मैंने भाजी खाई थी बहुत बढ़िया बना था।
पामगढ़ विधानसभा के ग्राम केरा से आई रामबाई अपने 11 सदस्य के परिवार की मुखिया हैं, रामबाई से मुख्यमंत्री जब मिले तब रामबाई ने कहा कि आप हमारे घर आये थे, हमारे घर के बच्चे आपको याद करते रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा मुझे भी याद है जब मैं आपके घर आया था, और अभी भी आप अपने ही घर में हो आपका घर मेरा घर एक ही बात है।
