17 डिब्बे पटरी से उतरे, टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक का इंजन मालगाड़ी पर चढ़ गया, देखी नहीं होगी ऐसी भीषण टक्कर, बालासोर में जंग की तबाही जैसा है मंजर…

मुख्यधारा @ भुवनेश्वर

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है।ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बालासोर के एक अस्पताल पहुंचकर बालासोर ट्रेन हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की।

हादसे को सिलेसिलेवार समझते हैं…

1. हादसा कब हुआ?
हादसा शुक्रवार शाम 7 बजे भुवनेश्वर से 175 किमी दूर बालासोर के बहानगा बाजार स्टेशन के पास में हुआ।

Odisha Train Accident

2. पहले एक ट्रेन पटरी से उतरी, दूसरी टकराई…… फिर मालगाड़ी से भिड़ गई
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बहानगा बाजार स्टेशन के पास आउटर लाइन पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। हावड़ा से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस यहां पटरी से उतर गई। तेज रफ्तार कोरोमंडल एक्सप्रेस का इंजन मालगाड़ी पर चढ़ गया। ट्रेन की बोगियां तीसरे ट्रैक पर जा गिरीं।

Odisha Train Accident

तभी इस ट्रैक पर तेज रफ्तार से आ रही हावड़ा-बेंगलुरु दुरंतो ने कोरोमंडल एक्सप्रेस की बोगियों को टक्कर मार दी। रातभर बचाव कार्य जारी था। दुर्घटनास्थल पर सबसे पहले स्थानीय लोग पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *