दिवंगत इरफान खान को मिले 2 अवॉर्ड, सबसे ज्यादा 7 अवॉर्ड ‘थप्पड़’ के नाम और 78 साल के अमिताभ क्रिटिक बेस्ट एक्टर चुने गए

66वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का एलान शनिवार शाम से लेकर देर रात का होता रहा। इस दौरान दिवंगत इरफान खान के लिए दो अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। ‘अंग्रेजी मीडियम’ के लिए वे बेस्ट एक्टर चुने गए तो वहीं मरणोपरांत उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी दिया गया। सबसे ज्यादा 7 अवॉर्ड्स तापसी पन्नू स्टारर ‘थप्पड़’ की झोली में आए। इनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्ट्रेस से लेकर बेस्ट स्टोरी तक शामिल हैं। 78 साल के अमिताभ को क्रिटिक्स ने बेस्ट एक्टर चुना तो वहीं उनकी फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ इस साल सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अपने नाम करने वाली दूसरी फिल्म रही।

विनर्स की लिस्ट, देखें किसे क्या मिला:-

कैटेगरी विजेता फिल्म
लाइफटाइम अचीवमेंट इरफान खान
बेस्ट एक्टर इरफान खान अंग्रेजी मीडियम
बेस्ट एक्ट्रेस तापसी पन्नू थप्पड़
क्रिटिक बेस्ट एक्टर अमिताभ बच्चन गुलाबो सिताबो
क्रिटिक बेस्ट एक्ट्रेस तिलोतमा शोम सर
क्रिटिक बेस्ट फिल्म प्रतीक वत्स ईब अल्ले ऊ
बेस्ट फिल्म अनुभव सिन्हा थप्पड़
बेस्ट लिरिक्स गुलजार छपाक
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर सैफ अली खान तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फर्रोख जफ्फार गुलाबो सिताबो
बेस्ट डायरेक्टर ओम राउत तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर
बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस अलाया एफ जवानी जानेमन
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर राजेश कृष्णन लूटकेस
आरडी बर्मन अवॉर्ड गुलजार
बेस्ट म्यूजिक एल्बम प्रीतम लूडो
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) राघव चैतन्य (एक टुकड़ा धूप) थप्पड़
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) असीस कौर (मलंग) मलंग
पीपल्स चॉइस अवॉर्ड फॉर बेस्ट शॉर्ट फिल्म प्रियंका बनर्जी देवी
बेस्ट शॉर्ट फिल्म (फिक्शन) शिराज वैचल अर्जुन
बेस्ट शॉर्ट फिल्म (नॉन फिक्शन) नितेश रमेश पारुलकर बैकयार्ड वाइल्डलाइफ सेंचुरी
बेस्ट एक्ट्रेस (शॉर्ट फिल्म) पूर्ती सवार्देकर द फर्स्ट वेडिंग
बेस्ट एक्टर (शॉर्ट फिल्म) अर्णव अब्दागिरे अर्जुन
बेस्ट साउंड डिजाइन कामोद खराड़े ​​​​​​ थप्पड़
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन मानसी ध्रुव मेहता गुलाबो सिताबो
बेस्ट एडिटिंग यशा पुष्पा रामचंद्रानी थप्पड़
बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन वीरा कपूर ई गुलाबो सिताबो
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी अविक मुखोपाध्याय गुलाबो सिताबो
बेस्ट एक्शन रमजान बुलुट, आरपी यादव तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर
बेस्ट कोरियोग्राफी फराह खान दिल बेचारा
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर मंगेश उर्मिला धाकड़े थप्पड़
बेस्ट वीएफएक्स प्रसाद सुतार (Ny VFX Wala) तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर
बेस्ट डायलॉग्स जूही चतुर्वेदी गुलाबो सिताबो
बेस्ट स्क्रीनप्ले रोहेना गेरा सर
बेस्ट स्टोरी अनुभव सिन्हा और मृण्मयी लागू वैकुल थप्पड़