कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रतियोगिता के पांचवें दिन भारत ने एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीतकर अपनी कुल पदक संख्या 10 पहुंचा दी। अब छठे दिन भी भारतीय दल के पास पांच और पदक जीतने का सुनहरा अवसर है। वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, स्विमिंग और लॉन बॉल्स में कई भारतीय खिलाड़ी आज एक्शन में नजर आएंगे।
वेटलिफ्टिंग में फिर पदक की उम्मीद
भारतीय वेटलिफ्टर शानदार फॉर्म में हैं और आज भी उनसे पदक की उम्मीद की जा रही है।
- शाम 6:30 बजे: निरुपमा देवी सेराम – महिला 63 किग्रा फाइनल
- रात 1:07 बजे: हरजिंदर कौर – महिला 69 किग्रा फाइनल
दोनों मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ी सीधे पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी।
एथलेटिक्स में पूजा और गुलवीर पर रहेंगी निगाहें
एथलेटिक्स में भारत का अभियान दोपहर से शुरू होगा।
- शाम 4:30 बजे: राजेश रमेश (पुरुष 400 मीटर हीट-3)
- शाम 4:30 बजे: विशाल टीके (पुरुष 400 मीटर हीट-6)
- रात 11:35 बजे: पूजा – महिला हाई जंप फाइनल
- रात 12:55 बजे (29 जुलाई): गुलवीर सिंह – पुरुष 10,000 मीटर फाइनल
महिला हाई जंप और पुरुष 10,000 मीटर में भारत को पदक की उम्मीद है।
बॉक्सिंग में क्वार्टरफाइनल की बड़ी चुनौती
भारतीय मुक्केबाजों के लिए आज का दिन बेहद अहम रहेगा। क्वार्टरफाइनल जीतने वाले खिलाड़ी पदक के बेहद करीब पहुंच जाएंगे।
- 10:30 PM: प्रीति पवार बनाम निकोल क्लाइड (महिला 54 किग्रा)
- 11:00 PM: प्रिया घंघास बनाम नियाम मिशेल (महिला 60 किग्रा)
- 11:30 PM: परवीन हुड्डा बनाम साचा हिकी (महिला 65 किग्रा)
- 12:15 AM: जादुमणि सिंह मांडेंगबाम बनाम म्वेंगो म्वाले (पुरुष 55 किग्रा)
- 1:30 AM: कपिल पोखरिया बनाम रॉबर्ट मैकनल्टी (पुरुष 90 किग्रा)
स्विमिंग में अगले दौर में पहुंचने की चुनौती
भारतीय तैराक पहले हीट्स पार करने की कोशिश करेंगे।
- 3:26 PM: साजन प्रकाश – पुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स
- 4:41 PM: श्रीहरि नटराज – पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स
- 4:57 PM: आर.वी.वी.बी.के. बुडिगिना और अली इमाम – पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 हीट्स
क्वालिफाई करने पर संभावित मुकाबले:
- 11:57 PM: पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 फाइनल
- 12:50 AM: पुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई सेमीफाइनल (साजन प्रकाश)
- 1:33 AM: पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल (श्रीहरि नटराज)
लॉन बॉल्स में भी भारत की चुनौती
- 10:20 PM: नवनीत सिंह और दिनेश कुमार बनाम कुक आइलैंड्स (पुरुष पेयर्स)
- 1:10 AM: नयनमोनी सैकिया बनाम एमी विलियम्स (महिला सिंगल्स)
पांचवें दिन भारत ने जीते छह पदक
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल छह पदक अपने नाम किए। महिला पैरा शॉट पुट F57 में शर्मिला धनखड़ ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि शिल्पा के. शायला ने कांस्य पदक हासिल किया। वेटलिफ्टिंग में ज्ञानेश्वरी यादव और वल्लूरी अजय बाबू ने रजत पदक जीते, जबकि बिंद्यारानी देवी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। एथलेटिक्स में सर्वेश अनिल कुशारे ने पुरुष हाई जंप में रजत पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया।
भारत के खाते में अब कुल 10 पदक हो चुके हैं और छठे दिन भी कई भारतीय खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन और नए पदकों की उम्मीद की जा रही है।
