वैदिक हिन्दू पंचांग | 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
आज 24 जुलाई 2026, शुक्रवार को विक्रम संवत 2083, दक्षिणायण, वर्षा ऋतु, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि प्रातः 09:12 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी।
आज अनुराधा नक्षत्र 25 जुलाई प्रातः 04:36 बजे तक रहेगा, इसके पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा। शुक्ल योग रात्रि 08:11 बजे तक रहेगा, फिर ब्रह्म योग प्रारंभ होगा।
आज का राहुकाल सुबह 10:53 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 04:28 बजे से 05:11 बजे तक है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:07 बजे से 01:00 बजे तक रहेगा, जबकि निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12:12 बजे से 12:55 बजे तक रहेगा।
आज सूर्योदय प्रातः 05:54 बजे तथा सूर्यास्त सायं 07:13 बजे होगा। आज दिशा शूल पश्चिम दिशा में है, इसलिए पश्चिम दिशा की यात्रा करने से पहले शुभ उपाय करना उचित माना जाता है।
धार्मिक दृष्टि से आज सूर्योदय से 25 जुलाई प्रातः 04:36 बजे तक सर्वार्थसिद्धि योग का शुभ संयोग बना हुआ है। यह योग नए कार्यों, शुभ मांगलिक कार्यों, खरीदारी तथा पूजा-पाठ के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
धार्मिक मान्यता: ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, एकादशी के दिन शिम्बी (सेम) का सेवन वर्जित माना गया है। श्रद्धालु इस दिन भगवान विष्णु की पूजा, व्रत एवं भजन-कीर्तन कर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं।
