मुख्यधारा @ उज्जैन
रविवार शाम अचानक आई आंधी व वर्षा से उज्जैन में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इसके अलावा ऐतिहासिक श्री महाकाल महालोक परिसर में सप्तऋषि की सात में से छह मूर्तियां भी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गईं। बाद में उन्हें क्रेन से उठाया गया। आंधी से अन्य मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। श्रद्धालु समीप नहीं थे, इस कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।




