अमेरिका में अगले महीने की शुरुआत में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। अंतिम दिनों में दो अरबपतियों की एंट्री होने से चुनाव दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। जहां एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप को दिग्गज अरबपति एलन मस्क समर्थन कर रहे हैं। वहीं, अब माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और जेपी मॉर्गन चेस के सीईओ जेमी डिमन ने कमला हैरिस को अपना समर्थन और वित्तीय ताकत दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दो दिग्गज अरबपति बिल गेट्स और एलन मस्क भी आमने-सामने

