यूक्रेनी महिला का झूले पर रिएक्शन वायरल

यूक्रेनी महिला का झूले पर रिएक्शन वायरल

भारत घूमने आई एक यूक्रेनी महिला का ‘कोलंबस झूले’ पर रिएक्शन वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डिजिटल कंटेंट क्रिएटर इम्मी ने अपनी यूक्रेनी गर्लफ्रेंड को भारतीय मेले में कोलंबस राइड का अनुभव कराया। राइड शुरू होते ही महिला के डर और हैरानी भरे रिएक्शन कैमरे में कैद हो गए। इम्मी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2.6 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे और करीब 5 लाख लोगों ने इसे लाइक किया।

कोलंबस झूले में बैठते ही डर गईं महिला

करीब 31 सेकंड के वीडियो की शुरुआत मेले से होती है। इम्मी अपनी गर्लफ्रेंड को कोलंबस झूले में बैठाते हैं। राइड शुरू होने से पहले वह सुरक्षा के लिए एक टी-शर्ट की मदद से उन्हें सीट से बांधते हुए नजर आते हैं। इसके बाद राइड शुरू होती है और झूला जैसे-जैसे ऊपर जाता है, महिला की घबराहट बढ़ने लगती है। वह कभी चीखती हैं, कभी आंखें बंद कर लेती हैं और कभी डर व हैरानी से अलग-अलग रिएक्शन देती नजर आती हैं।

‘इंडियन एडवेंचर’ का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो के ऊपर लिखा गया था, ‘2 दिन से लड़ रही थी, आज इंडियन एडवेंचर का एक्सपीरियंस करवा दिया।’ इसी के साथ वीडियो में महिला के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिलते हैं। वीडियो में इस्तेमाल किए गए गाने ने भी लोगों का ध्यान खींचा। इम्मी ने फिल्म कांतारा के ‘कर्मा’ गाने का इस्तेमाल किया, जिसके कारण कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स ने इस म्यूजिक को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला के रिएक्शन पर जमकर कमेंट किए। कुछ लोगों ने इसे मजेदार अनुभव बताया, जबकि कई यूजर्स ने वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक को लेकर भी चुटकी ली। एक यूजर ने हंसते हुए कहा कि यह महिला के लिए शानदार अनुभव रहा होगा। वहीं दूसरे ने इसे यादगार एडवेंचर बताया। कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि वीडियो में लगाया गया गाना देखकर उन्हें लगा कि कुछ गंभीर घटना हो गई है। वीडियो पर करीब 2 हजार कमेंट्स भी आ चुके हैं और सोशल मीडिया पर यूक्रेनी महिला का यह ‘इंडियन एडवेंचर’ लगातार लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *