FIFA World Cup- फाइनल में भिड़ेंगे फ्रांस और अर्जेंटीना

फ्रांस ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली। अब गत चैंपियन का मुकाबला रविवार को दो बार की चैंपियन अर्जेंटीना से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में क्रोएशिया को हराया था। अल बायत स्टेडियम में हुए मैच में फ्रांस के लिए पहले हाफ में पांच मिनट के भीतर थिओ हर्नांडिज ने पहला गोल दागा। वहीं, दूसरा गोल दूसरे हाफ के अंतिम 15 मिनट में आया।

उस्मान डेंबेले की जगह स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में आए रैंडल कोलो मुआनी ने आने के साथ ही पहले मिनट में एमबापे के पास पर निर्णायक गोल दागा। लगातार उलटफेर कर सेमीफाइनल तक पहुंचे मोरक्को के विरुद्ध पहले पांच मिनट में गोल दागने वाली फ्रांस पहली टीम बनी। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल को 1-0 से हराकर डिफेंडरों के बल पर यहां तक पहुंचा मोरक्को जब तक संभलता फ्रांस ने बढ़त हासिल कर ली।

हालांकि, मोरक्को ने भी कई प्रयास किए, पर फ्रांस के गोलकीपर कप्तान हुगो लोरिस ने कोई गलती नहीं की और शानदार बचाव किए। इससे पहले कप्तान लियोन मेसी और जूलियन अल्वारेज के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अर्जेंटीना ने मंगलवार देर रात विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में पिछले साल की उपविजेता क्रोएशिया को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004