दिल्ली और एनसीआर में मौसम ने ली करवट, झारखंड में यहां होगी बारिश

मई का महीना लगभग आधा गुजर चुका है. इस साल देश भर में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन है. इधर मौसम का मिजाज भी थोड़ा अलग है. हर साल की तुलना में तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिली है. देश के कई हिस्सों में बारिश भी हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो इस साल गर्मी असामान्य रहने वाली है. देश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी होती रहेगी. झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), उत्तर प्रदेश (Weather Forecast UP), दिल्ली (Weather Forecast Delhi) सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानने के लिए बने रहें हमारे साथ…

झारखण्ड के धनबाद जिला का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार , झारखण्ड के धनबाद जिला के कुछ भागों में अगले कुछ घंटों में हल्के से मध्यम दर्जे के मेघ-गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.वहीं इन जिलों के कुछ भागों में तेज हवा के साथ वज्रपात की भी संभावना है.

बिहार के भागलपुर जिला का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई जिलों का मौसम पूर्वानुमान बताया गया है.बता दें कि बिहार के भागलपुर जिला में मौसम अभी साफ है.हालांकि आकाश में हल्के बादल छाए हुए हैं.देर शाम हल्की बारिश भी हो सकती है.यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्युनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया है.

झारखंड के गुमला और लोहरदगा जिले का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार , झारखंड के गुमला और लोहरदगा जिले के कुछ भागों में अगले कुछ घंटों में हल्के से मध्यम दर्जे के मेघ-गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.वहीं इन जिलों के कुछ भागों में तेज हवा के साथ वज्रपात की भी संभावना है.

झारखंड के रामगढ़ और बोकारो जिले का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार , झारखंड के रामगढ़ और बोकारो जिले के कुछ भागों में अगले कुछ घंटों में हल्के से मध्यम दर्जे के मेघ-गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.वहीं इन जिलों के कुछ भागों में तेज हवा के साथ वज्रपात की भी संभावना है.

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में अगले 4-6 घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश का अनुमान है. यहां अलवर, भरतपुर, बीकानेर, चूरू, दौसा, धौलपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, झांसी, झुंझुनूं, करौली, नागौर और सीकर जिलों में बारिश होगी.

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

झारखंड के गुमला और लोहरदगा जिले में अगले कुछ घंटों में बारिश होगी. इसकी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. झारखंड के रामगढ और बोकारो में भी अगले कुछ घंटों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की जा सकती है.

दिल्ली और एनसीआर में लॉकडाउन के बीच मौसम ने करवट ले ली

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में लॉकडाउन के बीच मौसम ने करवट ले ली है. बुधवार को भी धूप और बादलों की आंख-मिचौली जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज आंधी आ सकती है.

इस साल असामान्य रहेगा मौसम

मई का महीना लगभग आधा गुजर चुका है. इस साल देश भर में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन है. इधर मौसम का मिजाज भी थोड़ा अलग है. हर साल की तुलना में तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिली है. देश के कई हिस्सों में बारिश भी हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो इस साल गर्मी असामान्य रहने वाली है. देश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी होती रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *