चक्रवात ‘मोचा’ का नाम कैसे पड़ा
दरअसल, साल के पहले चक्रवाती तूफ़ान के नामकरण में अल्फाबेटिकल आर्डर में ‘यमन’ द्वारा किया जाना था. तब, 6 मई को बंगाल की खाड़ी में आने वाले भयंकर चक्रवात (Cyclone Mocha) मोचा का नाम यमन ने अपने लाल सागर तट पर एक बंदरगाह शहर ‘मोचा’ के नाम पर इस चक्रवात के नाम का सुझाव दिया था.
चक्रवातों का नाम कैसे पड़ता है?
चक्रवातों के नाम दो तरह से दिए जाते हैं, पहले में विश्व के चक्रवातों के नाम और दूसरे में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवातों के नाम. विश्व के चक्रवातों के नाम क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्र (RSMCs) और उष्णकटिबंधीय चक्रवात चेतावनी केंद्र (TCWCs) उन चक्रवातों को नाम देते हैं जो दुनिया भर के किसी भी महासागरीय बेसिन में बनते हैं. आईएमडी भी उन्हींविश्व के 6 RSMCs शामिल है. आईएमडी उत्तरी हिंद महासागर, जिसमें बंगाल की खाड़ी और शामिल है, में उत्त्पन्न चक्रावतों को नामकरण करता है.
चक्रावतों की गति भी नामकरण के लिए महत्वपूर्ण
किसी चक्रवात (Cyclone) को विशिष्ट नाम दिया जाता है जब इसकी गति 34 समुद्री मील प्रति घंटे से अधिक हो. यदि तूफान की गति 74 मील प्रति घंटे तक पहुँच जाती है या उससे अधिक हो जाती है, तो इसे हरिकेन, साइक्लोन या टाइफून के रूप में वर्गीकृत किया जाता है.
