आज हम आपको इस दुनिया से जुड़े कई रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे.

लखनऊ: यह धरती जितनी खूबसूरत है, उतनी ही रहस्यमय और रोचक भी है. आपने अपनी लाइफ में कभी ना कभी इस दुनिया से जुड़े कई ऐसे कई रोचक फैक्ट्स के बारे में सुना होगा, जिसे सुनते ही हैरान हो गए होंगे. इस आर्टिकल में आज हम आपको ऐसे ही कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको जानने के बाद आप बेशक हैरान हो जाएंगे.
1. वह कौन सा देश जहां सबसे ज्यादा पीने लायक पानी है?
पूरे विश्व में पीने के पानी की किल्लत से तो हम सब वाकिफ हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां सबसे ज्यादा पीने लायक पानी है. उस देश का नाम है ब्राजील. ब्राजील में नवीकरणीय जल संसाधनों (Renewable water resources) की उच्चतम मात्रा है, जो कुल 8,233 घन किलोमीटर है.
2. वह कौन सा पक्षी है जो कभी धरती पर पैर नहीं रखता?
आपको जानकर हैरानी होगी की भारत के महाराष्ट्र राज्य का राजकीय पक्षी हरियल एक ऐसा पक्षी है, जो अपना पैर कभी धरती पर नहीं रखता है. इन पक्षियों को ऊंचे-ऊंचे पेड़ वाले जंगल पसंद हैं. यह अक्सर अपना घोंसला पीपल और बरगद के पेड़ पर बनाते हैं. अधिकतर हरियल पक्षी झुंड में ही पाये जाते हैं.
3. वह कौन सी जगह है जहां रेगिस्तान से समुद्र मिलता है?
दुनिया में एक ऐसी जगह भी है, समुद्र और रेगिस्तान एक साथ मिलते हैं. यह जगह है नामीबिया का वेस्ट कोस्ट. बता दें कि यह दुनिया का सबसे पुराना रेगिस्तान है, जो करीब साढ़े 5 करोड़ साल से भी ज्यादा पुराना है. खास बात ये भी है कि यहां दिखने वाले रेत के टीले विश्व में सबसे बड़े हैं.
4. भारत की सबसे साफ नदी कौन सी है?
भारत के मेघालय ‘उमंगोट नदी’ है. जिसे भारत की सबसे साफ नदी कहा जाता है. यह नदी मावल्यान्नांग गांव के पास है. बता दें कि यह गांव एशिया का सबसे साफ गांव है. इस गांव में करीब 300 घर हैं. सभी लोग मिलकर इस नदी की साफ-सफाई करते हैं. बता दें कि इस नदी में गंदगी करने पर 5000 रुपये तक का जुर्माना लगता है.

