सफेद, नीला या हरा,दुनिया में मोरों की कितनी प्रजातियां हैं

सफेद, नीला या हरा,दुनिया में मोरों की कितनी प्रजातियां हैं

मोर दुनिया के सबसे आकर्षक और खूबसूरत पक्षियों में गिना जाता है। भारत में इसे राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा प्राप्त है और इसकी रंग-बिरंगी पूंछ लोगों को हमेशा आकर्षित करती है। लेकिन जब सफेद, नीले और हरे मोर की बात आती है, तो अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या ये तीनों अलग-अलग प्रजातियां हैं?असल में, इसका जवाब उतना सरल नहीं है जितना दिखता है।

दुनिया में मोरों की सिर्फ तीन जीवित प्रजातियां

बर्डलाइफ इंटरनेशनल के अनुसार, दुनिया में मोर की केवल तीन जीवित प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें शामिल हैं—

  • भारतीय मोर (Indian Peafowl) – यह भारत, श्रीलंका, नेपाल और दक्षिण एशिया के कई हिस्सों में पाया जाता है। इसका चमकीला नीला रंग सबसे ज्यादा पहचान में आता है।
  • हरा मोर (Green Peafowl) – यह मुख्य रूप से म्यांमार, थाईलैंड, कंबोडिया, वियतनाम, लाओस और इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों में पाया जाता है। इसकी गर्दन और शरीर का रंग हरे-धात्विक (Metallic Green) होता है।
  • कांगो मोर (Congo Peafowl) – यह अफ्रीका के कांगो बेसिन के वर्षावनों में पाया जाता है और बाकी दोनों प्रजातियों की तुलना में आकार और रंग-रूप में अलग दिखाई देता है।

सफेद मोर अलग प्रजाति है

बहुत से लोग सफेद मोर को अलग प्रजाति मानते हैं, लेकिन यह सही नहीं है।सफेद मोर वास्तव में भारतीय मोर (Indian Peafowl) का ही एक दुर्लभ आनुवंशिक (Genetic) रंग परिवर्तन है। इसे ल्यूसिज्म (Leucism) नामक आनुवंशिक स्थिति के कारण सफेद पंख मिलते हैं। यह अल्बिनो (Albino) नहीं होता, क्योंकि इसकी आंखों का रंग सामान्य रहता है।

नीला मोर सबसे अधिक दिखाई देता है

भारत में सबसे अधिक दिखाई देने वाला नीला मोर भारतीय मोर है। इसकी संख्या अन्य प्रजातियों की तुलना में अधिक है और यही कारण है कि अधिकांश लोग इसी रंग के मोर को पहचानते हैं।

हरे मोर की संख्या घट रही है

हरा मोर कई देशों में आवास नष्ट होने और अवैध शिकार के कारण खतरे का सामना कर रहा है। संरक्षण संस्थाएं इसकी आबादी बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।

वैज्ञानिकों की है राय

विशेषज्ञों के अनुसार, सफेद, नीला और हरा रंग देखकर किसी मोर की अलग प्रजाति तय नहीं की जा सकती। रंगों में अंतर कई बार आनुवंशिक बदलाव या प्राकृतिक विविधता के कारण होता है। वैज्ञानिक वर्गीकरण के अनुसार वर्तमान में दुनिया में मोर की केवल तीन जीवित प्रजातियां ही मान्य हैं।अगर अगली बार आपको सफेद मोर दिखाई दे, तो याद रखिए कि वह कोई नई प्रजाति नहीं, बल्कि भारतीय मोर का ही एक दुर्लभ और बेहद आकर्षक रूप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *