नीतीश कुमार कल (सोमवार) शाम चार बजे सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रविवार को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने गठबंधन के साथ साथियों के साथ राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद से मंत्रिमंडल पर चर्चा शुुरू हो गई है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार से जब मंत्रियों की संख्या के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कितने लोग शपथ लेंगे, यह भी तय हो जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या सुशील कुमार मोदी उपमुख्यमंत्री बनेंगे ? नीतीश कुमार ने कहा कि यह सब थोड़ी देर में तय हो जाएगा।
वहीं तारकिशोर प्रसाद के एनडीए विधायक दल के उपनेता और भाजपा विधानमंडल दल के नेता चुने जाने के बाद यह चर्चा हाेने लगी कि इस बार वह सुशील मोदी की जगह उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं। तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे मैं अपनी क्षमता के अनुसार पूरी करूंगा। हालांकि, डिप्टी सीएम बनने को लेकर पूछे गए सवाल को ताड़किशोर प्रसाद टाल गए। उन्होंने कहा कि अभी मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता हूं।
I’ve been given this responsibility & I’ll carry out the duty to the best of my ability: Tarkishore Prasad after being elected as leader of BJP legislature party in #Bihar.
“I can’t comment on it as of now,” says Tarkishore Prasad when asked about the post of Deputy CM in Bihar https://t.co/ozwAA3oXMU pic.twitter.com/QQEa3sddCW
बताया जा रहा है कि इस बार सुशील मोदी को मंत्रिमंडल में शाामिल नहीं किया जा रहा है। सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया की शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा।आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूँगा।कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।
राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई NDA की बैठक :
रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने बताया कि राजग की संयुक्त बैठक में नीतीश कुमार को गठबंधन का नेता चुना गया। बैठक के बाद नीतीश कुमार राजभवन गए और राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा एवं पत्र पेश किया। नीतीश कुमार ने बताया कि कल (सोमवार) को दोपहर बाद 4 से 4.30 बजे के बीच शपथ ग्रहण समारोह होगा। उन्होंने कहा कि अभी सभी घटक दलों के नेताओं के साथ हमने राज्यपाल को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के निर्णय के बारे में जानकारी दे दी। राज्यपाल महोदय ने मुझे मुख्यमंत्री मनोनीत किया है। उन्होंने कहा कि आगे राज्य का विकास हो, इसके लिये हम सभी मिलकर काम करेंगे । सभी लोग मिलकर हर क्षेत्र और हर तबके के विकास के लिये काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट की बैठक होगी और उसमें तय होगा कि सदन की बैठक कब बुलानी है ताकि सदस्यों का शपथ ग्रहण हो सके। मंत्रियों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कितने लोग शपथ लेंगे, यह भी तय हो जायेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या सुशील कुमार मोदी उपमुख्यमंत्री बनेंगे, कुमार ने कहा कि यह सब थोड़ी देर में तय हो जाएगा। राजनाथ सिंह ने भी उपमुख्यमंत्री के नाम के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उचित समय पर जानकारी दे दी जायेगी। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की मौजूदगी में मुख्यमंत्री आवास, एक अणे मार्ग पर राजग के घटक दलों की संयुक्त बैठक हुई । इस बैठक में नीतीश कुमार के साथ राजनाथ सिंह, पार्टी के चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फडणवीस, हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी, वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी भी शामिल हुए । भाजपा के पर्यवेक्षक बनाये गए वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह पटना पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री आवास गए । इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक को टाल दिया गया था जो सुबह 10 बजे होनी थी ।
जद (यू) के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने संवाददाताओं से कहा, कल (सोमवार) का दिन बेहत शुभ है। इससे पहले जद (यू) विधायक दल की बैठक हुई । सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में नीतीश कुमार को पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया । भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि वह उपमुख्यमंत्री पद के लिये कोई दावेदारी नहीं कर रहे हैं और उन्हें जो भी दायित्व दिया जायेगा, उसे पूरा करेंगे । उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर बिहार के सपने को साकार करने के लिये प्रतिबद्ध है । प्रेम कुमार ने कहा कि राजग में सर्वसम्मति से निर्णय कर लिया जायेगा कि कौन नेता होगा और कौन उपमुख्यमंत्री ।

