जिराफ की जीभ छोटे-छोटे बालों से ढकी नीली-बैंगनी रंग की होती है, जो काफी सख्त होती है, जिससे वो आसानी से कांटेदार कीकर-बबूल के पेड़ भी खा लेते हैं। एक जिराफ की जीभ 21 इंच लंबी होती है। वह अपनी जीभ से अपने कान साफ भी कर सकता है।

जापान में मकैक प्रजाति के बंदर बर्फबारी होने पर स्नोबॉल बनाकर एक-दूसरे पर फेंकते हैं और खूब खेलते हैं।

जिस तरह हमारी दुनिया में बहुत सारे लोग बच्चों को गोद लेते हैं, उसी तरह गिलहरियां भी बच्चे गोद लेती हैं। अगर उन्हें कोई दूसरा गिलहरी का बच्चा मिलता है तो वे उसे गोद ले लेती हैं और उसे पालती हैं।
चीजें कुतरना चूहों की मजबूरी है, शौक नहीं। क्योंकि चूहों के दांत हमेशा बढ़ते रहते हैं और अगर वो चीजें नहीं कुतरेंगे, तो उनके दांत नहीं घिसेंगे। इस तरह साल भर में ही उनके दांत 1-2 इंच तक बढ़ जाएंगे, जोकि उनका जबड़ा फाड़ डालेंगे।

कुत्तों की नाक के निशान यानी नोजप्रिंट उतने ही खास होते हैं, जितने एक मनुष्य के फिंगरप्रिंट। एक कुत्ते को उसके नोजप्रिंट से पहचाना जा सकता है।

शतुरमुर्ग घोड़ों से तेज चल सकते हैं और शेर की तरह दहाड़ सकते हैं।
एक मधुमक्खी 7 पाउंड यानी करीब 3 किलो शहद बनाने के लिए करीब 20 लाख फूलों का रस चूसती है।
समुद्री ऊदबिलाव सोते समय अपने साथी का हाथ पकड़ कर सोते हैं, ताकि वे पानी के बहाव में बह न जाएं।
हमारी तरह गायों के भी बेस्ट फ्रेंड यानी पक्के दोस्त होते हैं।
अध्ययनों में यह साबित हुआ है कि गाय का दूध निकालते समय अगर म्यूजिक बजाया जाए तो वे अधिक दूध देती हैं।
चमगादड़ों की सबसे बड़ी ब्रैकेन गुफा अमेरिका के टेक्सस शहर में है, जहां 2 करोड़ से भी ज्यादा चमगादड़ रहते हैं।
सांप न्यूजीलैंड, आइसलैंड और अंटार्कटिका में नहीं पाए जाते।
गिरगिट एक ही समय में अपनी दोनों आंखों को अलग-अलग दिशाओं में घुमा सकते हैं।
बाघ अच्छे तैराक हाते हैं। वे एक बार में 6 किलोमीटर तक तैर सकते हैं।
चीता को आम तौर पर उसके शरीर पर पड़ी लंबी धारियों के कारण पहचाना जाता है। इसके अलावा उसकी आंखों के अंदर से मुंह तक आने वाली काली लाइन भी उसकी पहचान है, जिसे ‘टियर लाइन‘ कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह लाइन सूरज की तपिश से उनकी आंखों का बचाव भी करती हैं।
ब्लू व्हेल जानवरों की दुनिया में सबसे तेज आवाज निकाल सकती है। उसकी आवाज 188 डेसीबल तक होती है, जो करीब 800 किलोमीटर दूर तक सुनी जा सकती है।
ऐसा माना जाता है कि भेेड़ें एक अच्छी डॉक्टर होती हैं। जब भी उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या होती है, तो वो कुछ मेडिसिनल पौधे खाती हैं, जिससे वो ठीक हो जाती हैं।
मुुर्गी के अंडों में से चूजे निकलने से पहले विशेष आवाजों के जरिये दूसरे चूजों और अपनी मां से बात कर सकते हैं।
ऊंटों की 3 आइलिड होती हैं, जिनसे वे रेगिस्तान की उड़ती रेत आंखों में गिरने से बचा लेते हैं। दो आइलिड्स में आइलैशेज होते हैं।

