Headlines

कलेक्टरों को निर्देश, हॉस्टल के बच्चों के साथ खाएं खाना, परिवार की तरह रखें ख्याल : सीएम बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टर को चिट्‌ठी लिखी है। इस पत्र में उन्हें आवासीय शालाओं, छात्रावासों और आश्रमों में रह रहे बच्चों को सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ कलेक्टरों से कहा है कि ऐसे परिसरों के निरीक्षण के लिए रोस्टर और चेकलिस्ट तैयार करें, समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण भी करें। वहां भोजन की गुणवत्ता जांचने छात्रों के साथ भोजन भी करें।

सीएम ने कहा है कि कई जगहों से अव्यवस्था की शिकायतें मिल रही हैं। जबकि यहां सुविधा देने में सरकार की तरफ से कोई कमी नहीं की जा रही। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से अपेक्षा की है कि वे शासकीय परिसरों में रहने वाले छात्रों के प्रति संवदेनशीलता रखें और उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानते हुए उनके लिए जरुरी हर तरह सुविधाएं उन्हें निरंतर मुहैया कराने के लिए विशेष प्रसास करें।

उन्होंने छात्रावासों में साफ-सफाई, रंग-रोगन यहां तक की बच्चों के कपड़े, गद्दे, तकिए, चादर, टेबल, कुर्सी, पलंग, लाइट वगैरह की व्यवस्था, किताबें, कम्प्यूटर, इनवर्टर, फर्स्ट एड, टेलीविजन और गुणवत्तायुक्त भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्टरों को आवासीय शालाओं में विद्यार्थियों के रहने के लिए गरिमापूर्ण व्यवस्था करने कहा है जिससे कि उन्हें पढ़ाई का अनुकूल वातावरण मिल सके और वे उत्कृष्ट नागरिक बन सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004