डांसर ने कूदकर दे दी जान, 5 घंटे डांस कराने के बाद भी डालने लगा बुरी नजर

मनचले मालिक व उसके दोस्तों से बचने के लिए प्रोफेशनल डांसर ने बीयर बार की छत से कूदकर जान दे दी। पूरा मामला दिल्ली के रोहिणी सेक्टर नौ के नार्थ एक्स माल स्थित बीयर बार (मास्टर द पार्टी हाल) का हैं। रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे दोनो दोस्त घर जाने लगीं। इस दौरान बार मालिक विजय और उसके दोस्तों ने राखी को रोककर फिर डांस करने के लिए कहा, राखी ने मना किया तो उन्होंने मारपीट करते हुए जबरदस्ती शुरू कर दी। राखी ने जब वहां से भागना चाहा तो सभी ने घेरकर अभद्रता शुरू कर दी।

मृतक डांसर की पहचान बुध विहार निवासी राखी के रूप में हुई है। डांसर की बहन की शिकायत पर पुलिस ने बार मालिक विजय और उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रोहिणी सेक्टर नौ के नार्थ एक्स माल स्थित बीयर बार (मास्टर द पार्टी हाल) शनिवार की रात निजी पार्टी थी। इसमें बुध विहार निवासी प्रोफेशनल डांसर निशा और उनकी छोटी बहन राखी उर्फ तान्या डांस करने के लिए गई थीं।

इससे परेशान होकर राखी ने बार की तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। इसके बाद आनन फानन में आरोपित घायल राखी, निशा और एक अन्य डांसर को अंबेडकर अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल में डाक्टरों ने राखी को मृत घोषित कर दिया।