Headlines

साउथ अफ्रीका में इस बल्लेबाज को मिली रोहित शर्मा की जगह

भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका दौरे से पहले जोरदार झटका लगा है। नव नियुक्त उप कप्तान रोहित शर्मा नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल होकर दौरे से बाहर हो गए। अब वह तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह पर साउथ अफ्रीका में इंडिया ए टीम की कप्तानी कर रहे प्रियांक पांचाल को चुना गया है। साउथ अफ्रीका जाने वाली टेस्ट टीम में रोहित शर्मा का नाम बतौर उप कप्तान शामिल किया गया था।

यह पांचाल का टेस्ट टीम में पहली बार बुलावा नहीं होगा। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ घर में खेली गई चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भी वह टीम का हिस्सा थे। 31 वर्ष के पांचाल घरेलू क्रिकेट में गुजरात का नेतृत्व करते हैं और वह अभिमन्यु ईश्वरन के साथ भारत के रिजर्व ओपनरों में से एक रहे हैं।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004