CG- पावर प्लांट में कार्यरत डिप्टी मैनेजर की फांसी पर लटकी मिली लाश…

कोरबा 17 दिसम्बर 2021– कोरबा के लैंको अमरकंटक पावर प्लांट में दरमियानी रात डिप्टी मैनेजर ने फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली ।
आज सुबह जब संयंत्र में कमर्चारी कंट्रोल रूम के पास पहुँचे तो उन्हें सत्यव्रत की लाश फाँसी के फंदे पर लटकती मिली । जानकारी के अनुसार उरगा थाना क्षेत्र के पताड़ी ने स्थित लैंको पावर प्लांट में 34 वर्षीय सत्यव्रत बराल डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे । डिप्टी मैनेजर का मूल निवास उड़ीसा के पाथुरिया साही मार्केट चौराहपुरी में था ।

कर्मचारियों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिये पहुँचाया , फिलहाल पुलिस को किसी भी किस्म का सोसाईड नोट नही मिला है । पुलिस अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।