मुख्यधारा@ रायपुर, छत्तीसगढ विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में 07 नवंबर 2023 को शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन संपन्न हुआ । 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का कुल 76.47 % रहा ( अनंतिम) 2018 में कुल 77.23% वोटिंग हुई थी। आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक सबसे अधिक मतदान बस्तर (ST) जिले में हुआ, यहां 84.65 % लोगों ने मतदान किया। वहीं सबसे कम मतदान बीजापुर जिले 46.00% में हुआ है। 5304 (एक सहायक मतदान केन्द्र सहित) मतदान केन्द्रों से कुल 223 उम्मीदवारों (पुरूष – 198 एवं महिला-25) का फैसला कुल 40,78,681मतदाताओं ने किया, जिसमें 19,93,937 पुरुष मतदाता 20,84,675 महिला मतदाता रही।
प्रथम चरण के कुल 5304 (एक सहायक मतदान केन्द्र सहित) मतदान केन्द्रों में से 2431 मतदान केन्द्रों पर वेब कास्टिंग की सुविधा उपलब्ध करायी गई थी। राज्य में कुल 200 संगवारी मतदान केन्द्र, 20 दिव्यांगजनों द्वारा संचालित मतदान केन्द्र एवं 20 युवाओं द्वारा संचालित मतदान केन्द्र बनाये गये थे। इनमें से 102 मतदान केन्द्रों को आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया था।
निर्वाचन संपन्न कराने हेतु 21216 मतदान कार्मिक + रिजर्व 4204 इस प्रकार कुल 25420 कर्मी नियुक्त थे। सभी मतदान दल वापसी कर चुके है। दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में कुल 156 मतदान दलों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मतदान केन्द्रों में निर्वाचन संपन्न कराने के लिये भेजा गया था। मतदान दिवस 07 नवंबर 2023 को मतदान केन्द्रों में निर्वाचन के लिये मतदान दलों के अलावा 719 सेक्टर ऑफिसर लगाये गये थे। मतदान के दौरान तकनीकी समस्याओं के कारण कुल 62 BU, 54 CU और 123 WPAT बदले गये।
| विधान सभा | 2018 में मतदान % | 2023 में मतदान % (शाम पांच बजे तक) |
| 71 पंडरिया | 77.84 | 73.67 |
| 72 कवर्धा | 82.5 | 74.89 |
| 73 खैरागढ़ | 84.51 | 78.68 |
| 74 डोंगरगढ़ (SC) | 82.7 | 81.52 |
| 75 राजनांदगांव | 78.87 | 80 |
| 76 डोंगरगांव | 85.43 | 84 |
| 77 खुज्जी | 84.76 | 82.81 |
| 78 मोहला-मानपुर (ST) | 80.28 | 79.2 |
| 79 अंतागढ़ (ST) | 75.21 | 78.04 |
| 80 भानुप्रतापपुर (ST) | 77.58 | 80 |
| 81 कांकेर (ST) | 79.11 | 79.05 |
| 82 केशकाल (ST) | 81.81 | 81.79 |
| 83 कोंडागांव (ST) | 83.69 | 81.73 |
| 84 नारायणपुर (ST) | 75.03 | 72.28 |
| 85 बस्तर (ST) | 83.37 | 84.65 |
| 86 जगदलपुर | 78.4 | 75 |
| 87 चित्रकोट (ST) | 80.69 | 80.36 |
| 88 दन्तेवाड़ा (ST) | 60.64 | 67.71 |
| 89 बीजापुर (ST) | 48.9 | 46 |
| 90 कोन्टा (ST) | 55.3 | 61.5 |

