Headlines

आखिर हमारी आंखों से आंसू क्यों और कैसे आते हैं?

मनुष्य के रोने के पीछे पूरी तरह से विज्ञान काम करता है। आपको बता दें कि इंसानों के आंखों से आंसू किसी दुख, परेशानी या बेहद खुशी के मौके पर ही नहीं आते हैं, बल्कि ये किसी खास गंध या चेहरे पर तेज हवा के लगने के वजह से भी आते हैं। वहीं प्याज काटने पर आंसुओं का निकलना आम बात है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हमारे आंखों से आंसू क्यों और कैसे आते हैं?

 

वैज्ञानिकों ने आंसुओं को मुख्य रूप से तीन श्रेणी में बांटा है। पहली श्रेणी है बेसल। ये नॉन-इमोशनल आंसू होते हैं, जो आंखों को सूखा होने से बचाते हुए स्वस्थ रखते हैं। दूसरी श्रेणी में भी नॉन-इमोशनल आंसू ही आते हैं। ये आंसू किसी खास गंध पर प्रतिक्रिया से आते हैं, जैसे प्याज काटने या फिनाइल जैसी तेज गंध पर आने वाले आंसू। आंसुओं की तीसरी श्रेणी पर हमेशा चर्चा होती रहती है। इसे क्राइंग आंसू कहते हैं।

 

बता दें कि क्राइंग आंसू भावनात्मक प्रतिक्रिया के तौर पर आते हैं। इंसान के मस्तिष्क में एक लिंबिक सिस्टम होता है, जिसमें ब्रेन का हाइपोथैलेमस होता है। यह हिस्सा नर्वस सिस्टम से सीधे संपर्क में रहता है। इस सिस्टम का न्यूरोट्रांसमिटर संकेत देता है और किसी भावना के एक्सट्रीम पर हम रो पड़ते हैं। इंसान केवल दुख में ही नहीं, बल्कि गुस्सा या डर होने पर भी रोने लगता है।

 

आखिर इंसान रोता क्यों है?
मनुष्य का रोना नॉन-वर्बल संवाद का एक तरीका है। आंसुओं के जरिए इंसान ये बताता है कि हमें मदद की जरूरत है। बता दें कि मनोवैज्ञानिक इस बात पर लगातार जोर देते हैं कि भावनाओं के उबाल में रोना अच्छा होता है। इससे आंखें ही नहीं, बल्कि हमारा मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

 

नॉन-वर्बल संवाद का सबसे सही उदाहरण नवजात बच्चे होते हैं। बच्चे जब भाषा नहीं जानते हैं, तो रोने के माध्यम से नॉन-वर्बल संवाद करते हैं और अपनी जरूरतों को बताते हैं।

 


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004