Headlines

एसपी ने प्रधान आरक्षक को किया निलंबित

कोरबा पुलिस चौकी जटगा थाना कटघोरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक सत्यनारायण कंवर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वह शराब के नशे में उल्टी-सीधी बातें करते हुए दिखाई दे रहा है । प्रधान आरक्षक द्वारा किये जा रहे कदाचरण एवम अशोभनीय कृत्य पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र कोरबा सम्बद्ध किया गया है ।