Headlines

MOTOROLA के नए फोन ने बिखेरा जलवा, 3 मिनट के अंदर बिके 10 हजार यूनिट…

Motorola के लेटेस्ट स्मार्टफोन Moto Edge X30 को यूजर्स को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। चीन में हुई पहली सेल में तीन मिनट से भी कम समय में इस फोन के 10 हजार यूनिट बिक गए। एक पोस्टर शेयर करके कंपनी ने बताया कि इस फोन की पहली सेल में 100 मिलियन युआन (करीब 120 करोड़ रुपये) से ज्यादा की सेल हुई। चीन में इस फोन को कई ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए सेल के लिए उपलब्ध कराया गया था। फोन की शुरुआती कीमत 3199 युआन (करीब 38,300 रुपये) है।

मोटो Edge X30 के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में कंपनी 1080×2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.8 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो और 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 12जीबी तक की LPDDR5 रैम और 256जीबी तक के UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आने वाले इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर लगा है।

साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप ऑफर करती है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 68 वॉट के टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें तो यह फोन ऐंड्रॉयड 12 आउट-ऑफ-द- बॉक्स पर बेस्ड MYUI 3.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004