Headlines

आंखो में मिर्ची पॉउडर डालकर, लुटेरों ने 5 लाख रूपए लूट लिए…

कोरबा- जिले के दीपका थाना इलाके में अज्ञात लुटेरों ने एक युवक से पैसों का बैग लूटकर भाग निकले है। युवक बैंक से पांच लाख रुपए निकाल जा रहा था इसी बीच कुछ लुटेरे आए और उसकी आँखों में मिर्ची पाउडर फेंक कर पैसों बैग लेकर भाग गए। युवक ने तत्काल इस घटना जानकारी पुलिस को दी है।

मिली जानकारी के अनुसार चमन कुमार पात्रे बांकी मोगरा के SBI बैंक से पैसा निकाल कर जा रहा था, तभी दीपका के पास लुटेरों का शिकार हो गया। कोरबा में चमन कुमार जेपी टायर्स नामक संस्था में काम करता है। दुकान संचालक विनोद कुमार अग्रवाल के कहने पर 5 लाख रुपये का चेक लेकर बैंक आए थे। बैंक से कैश लेकर दीपका किसी काम से जा रहा था। तभी लुतेरोनो उस पर मिर्ची पाउडर छिड़कर पैसा लेकर भाग गए। घटना की सूचना पर दीपका पुलिस जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004