Headlines

दिग्विजय सिंह का बयान आया सामने- सावरकर ने कभी गाय को माता नही माना, उन्हे बीफ से कोई समस्या नही थी…

मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भोपाल में हिंदू और हिदुंत्व को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह शनिवार को भोपाल के नर्मदा भवन में आयोजित जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह विविधताओं का देश है। यहां ऐसे भी हिंदू है जो गोमांस खाते हैं और कहते हैं कि कहां लिखा है कि गौमांस ना खाया जाए और अधिकांश हिंदू गोहत्या के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि हिंदू धर्म का हिंदुत्व से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी लिखा कि जो गाय अपने ही मल में लोट जाए वो हमारी माता कैसे हो सकती है साथ ही गौमांस खाने में कोई खराबी नहीं है। यह बात सावरकर जी ने खुद कही जो आजकल भाजपा और संघ के खास विचारक हैं।

उन्होंने कहा कि सावरकर बीजेपी और संघ के विचारक हैं, यहां कितने लोगों को सावरकर की इस बात के बारे में मालूम था, हाथ उठाओ। अब यह बात भाजपा और संघ के नेताओं के सामने कहोगे या नहीं।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004