CG- 3 दिनों में 23 बच्चे हुए कोरोना संक्रमित

रायगढ़ स्थित नवोदय स्कूल के 7 और बच्चों की रिपोर्ट RT-PCR टेस्ट में पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही 3 दिन में 23 स्टूडेंट कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। भुपदेवपुर स्थित नवोदय स्कूल में सभी 343 स्टूडेंट के सैंपल लिए गए थे। इन सभी की रिपोर्ट आ चुकी है। संक्रमित गर्ल्स और बॉयज स्टूडेंट्स को अलग अलग हॉस्टल में रखा गया है।

अब इन बच्चों पर ओमिक्रॉन के खतरे का डर मंडरा रहा है। तेजी से फैले संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग संक्रमित बच्चों में से 5 फीसदी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेजेगा। फिलहाल सभी संक्रमित बच्चों में सामान्य लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, स्टूडेंट्स को निगरानी में रखा गया है। वहीं टीचरों व अन्य स्टाफ के भी सैंपल लिए गए हैं। उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। हालांकि पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। प्रदेश में रायगढ़ में सबसे ज्यादा एक्टिव केस भी हैं।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004