रायपुर- प्रदेश में स्कूली बच्चों के संक्रमित होने का मामला थम नहीं रहा है। कवर्धा के बाद अब राजनांदगांव जिले के एक स्कूल में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। डोंगरगढ़ क्षेत्र के रामाटोला स्कूल 1 शिक्षक समेत 15 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद स्कूल को सील कर दिया गया है। वहीं बच्चों को इलाज के लिए क्वारंटाइन किया है। इधर धनगांव के 24 ग्रामीण भी संक्रमित पाए गए हैं।
