Headlines

आज लांच होंगे oppo Reno 7 के दो नए series..

भारत में लॉन्च होने वाली OPPO रेनो के मोबाइल फोन। इस सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन- Oppo Reno 7 और Oppo Reno 7 Pro की एंट्री होगी। लॉन्च इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी। इस इवेंट को आप ओप्पो इंडिया के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं। ओप्पो रेनो 7 सीरीज में कंपनी 50 मेगापिक्सल तक के प्राइमरी कैमरा और 65 वॉट तक की फास्ट चार्जिंग के साथ कई जबर्दस्त फीचर ऑफर करने वाली है। आइए जानते हैं डीटेल।

ओप्पो रेनो 7 प्रो के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में कंपनी 90Hz के रिफ्रेश रेट और 180Hz के टच सैंप्लिंग रेट के साथ 6.55 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले ऑपर करने वाली है। यह डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आएगा। कंपनी का यह फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। प्रोसेसर के तौर पर इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1200 मैक्स चिपसेट दिया गया है।

इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक वाइड ऐंगल कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ओप्पो रेनो 7 के फीचर और स्पेसिफिकेशन
यह फोन 8जीबी के LPDDR4x रैम और 256जीबी तक के UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में कंपनी डाइमेंसिटी 900 चिपसेट ऑफर करने वाली है। डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.43 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे लगे हैं। इनमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।

सेल्फी के लिए फोन में आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। ओप्पो को यह फोन 4500mAh की बैटरी के साथ आएगा, जो 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की जहां तक बात है, तो ओप्पो रेनो 7 सीरीज के ये डिवाइस ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Color OS 12 पर काम करते हैं।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004