केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने NEET PG परीक्षा 2022 को स्थगित कर दिया है। बहुत पहले से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, NEET PG 2022 परीक्षा को स्थगित करने की मांग मेडिकल उम्मीदवारों द्वारा की जा रही थी।
इस पर सरकार ने फैसला लेते हुए इसे 6-8 हफ्तों के लिए स्थगित कर दिया गया है। आपको बता दें कि यह परीक्षा 12 मार्च को होनी थी जिसे लेकर काफी विवाद चल रहा था। मेडिकल उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा को स्थगित करने की बात इसलिए की जा रही थी क्योंकि एनबीई द्वारा पिछली काउंसलिंग और अगली परीक्षा के बीच दिए गए कुछ महीनों के पर्याप्त अंतराल को बनाए नहीं रखा गया था जो कि मिडिल रैंक वालों के लिए चिंता की बात थी। इन विवाद को देखते हुए इस परीक्षा को स्थगित किया गया है।

