Headlines

कलेक्टर के सरकारी निवास में चोरी, एटीएम से निकाले एक लाख रुपये, सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीरें हुई कैद

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कलेक्टर के सरकारी निवास में चोरी हो गई है. बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी के रायपुर स्थित सरकारी निवास में चोरों ने धाबा बोला और लाखों रुपये के सामाना लेकर फरार हो गए. कलेक्टर के केयर टेकर के एटीएम कार्ड भी चोर अपने साथ ले गए. एटीएम कार्ड से दो बार में 50-50 हजार रुपये भी निकाल लिए गए हैं. एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीरें कैद हुई हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रायपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी के रायपुर शांतिनगर स्थित ई-8 सरकारी आवास में चोरी हुई है. कलेक्टर निवास की महिला केयरटेकर ऋतु बेहरा के चोरी गये एटीएम कार्ड से पैसे निकाले गए हैं. सोमवार की रात में चोरों ने घटन को अंजाम दिया है. मामले की शिकायत रायपुर के सिविल लाइन थाने में की गई है. पुलिस जांच में जुट गई है. सोने-चांदी के गहने समेत 6 लाख 72 हजार रुपये के सामान पार किए गए हैं.

पुलिस ने मामले में केयर टेकर व अन्य लोगों से पूछताछ की है. इसके अलावा एटीएम से मिले सीसीटीवी फूटेज के आधार पर भी जांच शुरू कर दी है. आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा पुलिस कर रही है. घटना में एक से अधिक आरोपियों के शामिल होने की आशंका पुलिस जता रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004