Headlines

CG- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो एमआर युवकों को मारी टक्कर…. कंपनी के सिलसिले से निकले थे दोनों

अंबिकापुर 18/05/2022 – मंगलवार को सोनगरा जंगल के केंदली नाले के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया। तेज टक्कर से दोनों सड़क पर गिरे और गंभीर चोट आने से एक की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से एंबुलेंस में दूसरे घायल को अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचने से पहले दूसरे ने भी दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में 26 वर्षीय योगेश राजवाड़े व 22 वर्षीय कमल कुशवाहा शामिल हैं। दोनों अलग-अलग दवा कंपनियों में एमआर का काम करते थे और दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम करजी शिवपुर के रहने वाले थे। सुबह योगेश व कमल एक ही बाइक में अंबिकापुर से काम के सिलसिले में भटगांव जाने के लिए निकले थे। घटना से उनके परिवार में मातम पसर गया है। हादसे के बारे में पता चलने पर इनके परिजन व अन्य साथी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे थे।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004