Headlines

मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात का दूसरा चरण… बस्तर से होगी शुरूआत जानिए पूरा शेड्यूल

रायपुर 18/05/2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात अभियान का दूसरा चरण आज 18 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगा। भेंट-मुलाकात के दूसरे चरण की शुरूआत कोंटा विधानसभा से होगी। भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान मुख्यमंत्री आम जनता से सीधे रूबरू होंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 18 मई को रायपुर से सुबह 10.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 12 बजे कोंटा पहुंचेंगे। यहां आम जनता से भेंट-मुलाकात एवं शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री 1.40 बजे कोंटा विधानसभा क्षेत्र के छिन्दगढ़ पहुंचेंगे और वहां लोगों से भेंट-मुलाकात करने के बाद 3.30 बजे सुकमा पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री सुकमा में पुलिस लाईन स्थित आफिसर्स मेस का लोकार्पण, शहीद पार्क में गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण एवं सी-मार्ट का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.20 बजे से शाम 7.20 बजे तक सुकमा में विभिन्न प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात करने के बाद राजीव भवन का अवलोकन एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात करेंगे।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004