Headlines

CG NEWS : नाले में खून से लथपथ मिली युवक की लाश, हत्या या हादसा

बिलासपुर। जिले के सागौन प्लांटेशन के पास नाले में युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले है। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की बाइक नाले में पुल के नीचे गिरी पड़ी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने कोटा क्षेत्र के घोड़ामार गांव के सागौन प्लांटेशन के पास नाले में युवक के शव को पड़े देखा। इसकी सूचना तखतपुर पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने मृतक युवक की पहचान बेलपान निवासी शैलेष श्रीवास (32) के रूप में की। वह बेलपान में अपने भाई के साथ सैलून चलाता था। घटना की जानकारी मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल कोटा थाना क्षेत्र में है। इसलिये, कोटा पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर शव का परीक्षण किया, तब पता चला कि युवक के सिर सहित अन्य जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल के आसपास खून भी फैले हुए थे। ऐसे में उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004