Headlines

लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद जागी पुलिस, एक ही दिन में वसूला 50 हजार समन शुल्क

बलौदाबाजार- सड़क दुर्घटना को रोकने एवम यातायात के नियमो का पालन करवाने हेतु पलारी थाना प्रभारी प्रमोद सिंह के द्वारा अभियान चलाया। जिसमे एक ही दिन में 50 हजार रुपये समन शुल्क काटा गया।

बता दें कि लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारण बीते सप्ताह भर से दुर्घटना में वृद्धि हुई है एवम 6 लोगो की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई है। एवम कई लोग घायल भी हुए है।जिसमे प्रमुख रूप से ग्राम कोदवा में हुई दुर्घटना में दो सगे भाइयों सहित तीन लोगो की मृत्यु हुई है। चालानी कार्यवाही में भारी वाहनों ट्रकों एवं बसों पर ओवर स्पीड हूटर लगे वाहन दो पहिया तीन स्वारी बिना लाइसेंस एवं लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक ही दिन में 50 हजार रुपए समन शुल्क वसूला।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004