Headlines

पैट कमिंस बने IPL इतिहास के दूसरे महंगे खिलाड़ी, नहीं टूटा युवी का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस पर आईपीएल 2020 की नीलामी में पैसों की बरसात हुई है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने पैट कमिंस को 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा है. नीलामी के दौरान पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले युवराज सिंह को साल 2015 में दिल्ली ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था.

कमिंस के पास युवराज को सिंह को पीछे छोड़ आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बनने का मौका आया था लेकिन वह चूक गए. आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी की बात करें तो वह विराट कोहली हैं, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 करोड़ रुपये में अपने साथ रिटेन किया था. हालांकि कोहली नीलामी का हिस्सा नहीं रहे.

पैट कमिंस के लिए दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बीच कड़ी टक्कर चली, जिसमें बाद में कोलकाता नाइट राइडर्स भी शामिल हो गई और 15.50 करोड़ रुपये में अपने साथ ले गई. इसी के साथ कमिंस आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने. उन्होंने बेन स्टोक्स को पीछे किया. स्टोक्स को 14.50 करोड़ में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने लिया था. कमिंस दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ आए थे.

नीलामी के दौरान आईपीएल इतिहास के महंगे खिलाड़ी

16 करोड़ – युवराज सिंह (दिल्ली डेयरडेविल्स – 2015)

15.5 करोड़ – पैट कमिंस (कोलकाता नाइट राइडर्स – 2020)

14.5 करोड़ – बेन स्टोक्स (राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स – 2017)

14 करोड़ – युवराज सिंह (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 2014)

12.5 करोड़ – दिनेश कार्तिक (दिल्ली डेयरडेविल्स – 2014)

12 करोड़ – टाइमल मिल्स (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 2017)

पैट कमिंस आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज हैं. इस साल पैट कमिंस ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 54 विकेट अपने नाम किए हैं.  पैट कमिंस के आने से कोलकाता की तेज गेंदबाजी को और भी मजबूती मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004