शहर गोलीबारी, आठ लोगों की मौत, 10 घायल

सर्बिया के एक शहर में गुरुवार देर रात हुई गोलीबारी में आठ लोग मारे गए हैं, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये शहर की राजधानी बेलग्रेड से लगभग 60 किलोमीटर दूर है. सरकार द्वारा संचालित आरटीएस टेलीविजन की रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी की ये घटना म्लाडेनोवाक शहर में हुई है. बताया गया है कि हमलावर ने चलती गाड़ी से ऑटोमैटिक हथियार बाहर निकाला और अंधाधुंध गोलियां चलाने लगा.

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है. सर्बिया में बंदूकों को लेकर नियम बहुत कड़े हैं. इसके बाद भी लगातार गोलीबारी की घटना सामने आ रही हैं. इस घटना से कुछ दिन पहले ही एक स्कूल में भी गोलीबारी हुई थी. अभी लोग उस घटना से उबर भी नहीं पाए हैं कि म्लाडेनोवाक शहर में गोलीबारी की घटना सामने आ गई है. अभी तक ये मालूम नहीं चल पाया है कि हमले की असल वजह क्या है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004