धनेश कुमार दिवाकर@रायपुर
विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर महंत घासीदास संग्रहालय की आर्ट गैलरी में दो दिवसीय कार्टून प्रदर्शिनी का उद्घाटन संचालक संस्कृति विवेक आचार्या ने कार्टून बनाकर किया. इस मौक़े पर कार्टून प्रतियोगिता में प्राप्त प्रविष्टियों को प्रदर्शित किया गया| प्रतियोगिता के विषय – “ सांस्कृति धरोहर एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखें ” पर देश भर से सैकड़ों प्रविष्टियां प्राप्त हुई थी. कार्यक्रम में पुणे से आये कार्टूनिस्ट शुभम जिन्दे आकर्षण का केंद्र रहे| भीड़ ने उनको अपना कार्टून बनाने के लिये घेर कर रखा| उन्होंने सैकड़ों लोगों के कार्टून बनाये और उन्हें भेंट किए |दिवसीय कार्टून प्रदर्शनी में आकर कार्टून भी देखें और अपना कार्टून देखकर मुस्कुरायें भी| यह आयोजन संस्कृति विभाग और पर्यटन मंडल के सहयोग से किया जा रहा है|
कार्टून वॉच पत्रिका के सम्पादक त्रयम्बक शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में इतनी अच्छी प्रविष्टियां आईं कि प्रथम तीन पुरस्कार दो-दो प्रतियोगियों में बांटना पड़ रहा है| प्रथम पुरस्कार (दस हजार रूपये) डोंगरगढ़ के वासु और बैंगलोर के रघुपति साझा करेंगे, वहीं द्वितीय पुरस्कार (सात हजार रूपये) आंध्र प्रदेश के गोपाल कृष्णा और बैंगलुरू के नानजुन्दा स्वामी साझा करेंगे और तृतीय पुरस्कार (पांच हजार रूपये) को विजयवाड़ा के नागिशेट्टी और हैदराबाद के एसवी रमना को बराबर बराबर दिया जायेगा|

कार्टून प्रतियोगिता में पुरस्कृत रायपुर की याशिक़ा जैन को प्रमाण पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान किया गया. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कार्टूनिस्ट सागर कुमार, धनेश दिवाकर, भागवत साहू, , अजय सक्सेना, ओंकार सिंह, अतुल प्रधान, लोकेंद्र देवांगन, अभिजीत सोनी, संजीव गुप्ता, निर्मल शर्मा, कौशल किशोर शर्मा, नेहा शुक्ला, अदिति शर्मा, अंजलि शर्मा, आरती शर्मा, यश टिकणायत सहित अनेक लोग उपस्थित थे | कार्टून प्रदर्शिनी प्रदर्शिनी कल भी रहेगी और कल ही कार्टून कार्यशाला भी आयोजित होगी |

