Headlines

9 मई को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर

रायपुर रेलवे स्टेशन में गुरुवार चार मई से शुरू हुए मेगा ब्लाक के कारण यात्री परेशान है, ऊपर से एक्सप्रेस ट्रेनों के घंटों विलंब से आने-जाने के कारण और परेशानी बढ़ गई है। खासकर दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, ओड़िशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश समेत अन्य शहर के लिए सफर करने वाले वाले यात्रियों को पांच से आठ-आठ घंटे तक ट्रेन आने का इंतजार करना पड़ रहा है। रायपुर स्टेशन में सात दिनों के मेगा ब्लाक के चलते 20 से अधिक ट्रेनें रद है और 15 से अधिक ट्रेने परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही है। ट्रेनों की लेटलतीफी और रद होने के कारण पिछले चार दिनों के भीतर रेलवे मंडल के सभी स्टेशनों में करीब सात हजार से अधिक यात्रियों ने टिकट रद कराया है।

नौ मई को अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें होगी उरकुरा से डायवर्ट

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर स्टेशन में नौ मई की सुबह नौ बजे से रायपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेनों की नो एंट्री रहेगी। अधिकांश ट्रेनें उरकुरा से ही डायवर्ट की जायेगी। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका ख्याल रखते हुए सरोना-उरकुरा के बीच चलेगी निश्शुल्क बस चलाई जायेगी। नौ मई को 24 घंटे मुश्किल भरे होगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004