Headlines

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 मई को राजनांदगांव और बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे

रायपुर, 08 मई 2023- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 मई को राजनांदगांव और बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 मई को दोपहर 1.10 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1.35 बजे राजनांदगांव जिले के ग्राम सिंघोला पहुंचेंगे। वे ग्राम सिंघोला के मिनी स्टेडियम में आयोजित माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल इसे पश्चात् ग्राम सिंघोला से 3.05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.30 बजे बेमेतरा जिले के भिंभौरी तहसील अंतर्गत ग्राम हसदा पहुंचेंगे। वे हसदा के हाईस्कूल मैदान में छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के तत्वाधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय संत गाडगे जी जयंती एवं विशाल सामाजिक महाधिवेशन-2023 में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपरान्ह 4.40 बजे हसदा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 4.55 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004