Headlines

शादी की पहली रात खुद को वर्जिन दिखाने के लिए ऑपरेशन करा रही लड़कियां, पकड़े गए सीक्रेट क्लीनिक

शादी की पहली रात खुद को वर्जिन दिखाने के लिए कई लड़कियां सीक्रेट क्लीनिक का रुख कर रही हैं. डॉक्टर्स भी प्राइवेट पार्ट का यह छोटा सा ऑपरेशन कर लाखों छाप रहे हैं. लन्दन में ऐसे 22 क्लिनिक मिले हैं जहां महिलाओं ने खुद को वर्जिन दिखाने के लिए हायमन की सर्जरी कराई थी. आइए जानते हैं इस बारे में…

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक़, 22 क्लीनिकों के नाम सामने आए हैं जहां महिलाएं रुढ़िवादी परिवार के दबाव के चलते हायमन की सर्जरी करा चुकी हैं ताकि वो खुद को वर्जिन दिखा सकें . इस ऑपरेशन के जरिए प्राइवेट पार्ट की झिल्लीनुमा संरचना ‘हायमन’ जोकि सेक्स के दौरान टूट जाती है, को दोबारा बना दिया जाता है ताकि जब महिला शादी की पहली रात साथी के साथ संबंध बनाए तो इस दौरान वो खुद को वर्जिन दिखा सके.

‘द गाइन सेंटर’ लंदन की एक क्लिनिक है जोकि हायमन की मरम्मत करती है ताकि शादी की पहली रात लड़की वर्जिनिटी साबित करने के बदाव से निकल सके. समाज में कई रूढ़िवादी लोगों का ऐसा मानना है कि अगर लड़की का हायमन फटा हुआ है तो वो वर्जिन नहीं है. यानी कि शादी से पहले किसी अन्य लड़के के साथ संबंध बना चुकी है. कई बार ये कारण शादी टूटने की वजह भी बन जाता है.

रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि मध्य पूर्वी इलाकों और एशियाई महिलाएं घर वालों और समाज के दबाव के चलते वर्जिनिटी को दोबारा हासिल करने के लिए ये ऑपरेशन करवा रही हैं. डॉक्टर्स भी इस सामाजिक दबाव का फायदा उठाते हुए लाखों की धन उगाही कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004