Headlines

SSC की इस बंपर भर्ती की आज आखिर तारीख, आज ही कर ले आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये मौका हाथ से जाने न दें। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन आज जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर(JHT) सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर(SHT) के लिए आज रजिस्ट्रेशन बंद कर देगा। यानी इस भर्ती के लिए आज, 12 सिंतबर लास्ट डेट है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने के बाद आयोग एडिट विंडो खोलेगा। उम्मीदवार 13 से 14 सिंतबर के बीच अपनी एप्लीकेशन फॉर्म एडिट कर सकेंगे।

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर- 21 पद
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर- 13 पद
जूनियर ट्रांसलेटर- 263 पद
सीनियर ट्रांसलेटर- 1 पद
सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर- 9 पद

महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को कुछ भी भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये देने होंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए कुल 307 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा का पहला चरण अक्टूबर महीने में आयोजित होने वाला है। परीक्षा के पहले चरण में उत्तीर्ण होने वालों को पेपर 2 के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रति प्रश्न 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004