Headlines

धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन का कार्य गंभीरता से करें- कलेक्टर

सूरजपुर 22 सितंबर 2023- जिला पंचायत सभा कक्ष में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक रखी गई थी। जिसमें विभागीय कार्य में तेजी लाने तथा किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। उन्होंने राजीव गांधी किसान योजना के तहत खरीफ वर्ष 2023-24 हेतु किसानों को पंजीयन की जानकारी ली। प्रत्येक किसान का पंजीयन अनिवार्य रूप से हो इसके लिए संबंधितों को निर्देशित किया। इसके साथ ही बैठक में धान खरीदी पंजीयन के विषय पर भी चर्चा हुई जिसमें कलेक्टर ने जिले से उपस्थित सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को पंजीयन के कार्य को गंभीरता करने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने बैठक में गिरदावरी के कार्य को पारदर्शिता के साथ करने की बात कही।

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में पहले से पंजीकृत किसानों को धान बेचने के लिए धान पंजीयन के नॉमिनी नामांकन कर कैरीफारवर्ड किए जा रहे है। साथ ही किसानों को बायोमेट्रिक आधारित खरीदी प्रणाली की जानकारी के लिए ग्राम पंचायत एवं आश्रित ग्रामों में मुनादी कराकर व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सभी किसान अपना पंजीयन फॉर्म तैयार कर अंतिम तिथि से पूर्व अपने धान ऊपार्जन केन्द्र या सहकारी समिति केन्द्र के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, कृषि अधिकारी श्री प्रदीप एक्का इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004