Headlines

रायपुर / निर्माण कार्य के दौरान पड़ोस की दो मंजिला इमारत गिरी, बाल-बाल बचे लोग

  • खमतराई क्षेत्र की घटना, जर्जर इमारत में हो रहा था रेस्टोरेंट का संचालन
  • इमारत झुकने लगी तो लोग बाहर भागे, काम कर रहे मजदूरों ने भी बचाई जान

रायपुर.

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दो मंजिला इमारत भरभराकर गिर पड़ी। अचानक इमारत गिरने से आसपास के हड़कंप मच गया। इस दौरान मकान के पड़ोस में निर्माणाधीन कांप्लेक्स के लिए काम कर रहे मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि इमारत पूरी तरह से जर्जर थी और उसके अंदर एक रेस्टोरेंट का संचालन हो रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना खमतराई क्षेत्र में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, खमतराई क्षेत्र में मीनू पेट्रोल पंप के पास आशीष मिश्रा का दो मंजिला मकान है। उन्होंने इसे सुरेश केशवानी को किराए पर दे रखा था। इस इमारत में सुरेश रेस्टोरेंट का संचालन कर रहे थे। इस इमारत के बगल में ही मिलेश कोठारी के कांप्लेक्स का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए वहां खोदाई की जा रही थी। इसी दौरान दो मंजिला इमारत भरभराकर अचानक से गिर पड़ी। हादसे के दौरान इमारत झुकती देख अंदर काम कर रहे कर्मचारी निकल कर बाहर भाग आए।

बिल्डिंग गिरने से बगल में स्थित टाइल्स की दुकान को काफी नुकसान पहुंचा है। थाना प्रभारी रमाकांत साहू ने बताया कि मकान पुराना है और काफी जर्जर हो चुका था। मकान गिरने से किसी को चोट नहीं आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस दिशा में भी जांच हो रही है कि जर्जर इमारत के अंदर रेस्टोरेंट का संचालन कैसे हो रहा था। गनीमत रही कि हादसा दोपहर में हुआ। अगर शाम के समय होता तो रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियोंे सहित आने वाले ग्राहकों को भी नुकसान हो सकता था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004