Headlines

CG- ऑटो पलटी, 2 बच्चों समेत 3 की मौत, मंदिर दर्शन करने जा रहे थे सभी

जगदलपुर- चित्रकोट के शिव मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो गरदा घाटी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो मासूम बच्चों समेत एक महिला की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार ऑटो चालक पवन अपने ऑटो में करीब 15 से अधिक सवारियों को लेकर चित्रकोट स्थित शिव मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था। रास्ते में अचानक गरदा घाटी के पास ढलान में ऑटो का ब्रेक नहीं लग पाया और ऑटो अनियंत्रित होकर घाटी में पलट गई। हादसे में ऑटो में सवार 2 बच्चे और एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004