Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जया किशोरी को दिया सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार

आज दिल्ली के भारत मंडपम में पहले राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक परिवर्तन के लिए जया किशोरी को  सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार प्रदान किया। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। लोग उन्हें खूब पसंद भी करते हैं, सोशल मीडिया पर उनके भजनों को काफी पसंद किया जाता है। वह एक प्रेरक वक्ता भी हैं। जया किशोरी का जन्म 13 जुलाई 1995 को एक आध्यात्मिक परिवार में हुआ था। जया किशोरी का पूरा परिवार कोलकाता में रहता है। जया किशोरी का परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। उनके पिता का नाम शिव शंकर शर्मा है। वहीं, मां का नाम सोनिया शर्मा है। उनकी एक छोटी बहन भी है, जिसका नाम चेतना शर्मा है। फिलहाल उनका पूरा परिवार कोलकाता में रहता है। जया किशोरी 7 साल की थीं जब उनका रुझान आध्यात्मिक दुनिया की ओर हो गया। जया किशोरी अपने दादा से काफी प्रभावित थीं। वह उन्हें श्री कृष्ण की कहानियाँ सुनाया करते थे। आगे चलकर उन्होंने पूरी दुनिया को अपनी वीरता का लोहा मनवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004