Headlines

Chaitra Navratri 2020: नवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें किस दिन होगी कलश स्थापना

Chaitra Navratri 2020: हिंदू पंचांग के अनुसार हिंदुओं के नव वर्ष की शुरुआत चैत्र नवरात्रि से होती है। माना जाता है कि चैत्र नवरात्रि में भगवान राम और मां दुर्गा का जन्म हुआ था। माता के भक्त मां को प्रसन्न् करने के लिए साल में दो बार शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि का व्रत रखते हैं। चैत्र नवरात्र हर वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होते हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि 24 मार्च दोपहर 2:57 बजे से शुरु हो रहे हैं। बता दें, चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि 24 मार्च दोपहर 2:57 बजे से शुरु होकर 25 मार्च दोपहर 5:26 बजे तक रहेगी। खास बात यह है कि इस बार चैत्र नवरात्रि के व्रत में किसी भी तिथि का क्षय नहीं है। जिसकी वजह से माता के भक्त पूरे नौ दिनों तक मां की पूजा अर्चना और व्रत कर पाएंगे।

इस दिन होगी कलश की स्थापना-
25 मार्च 2020 से जिस दिन चैत्र नवरात्रि की शुरूआत होगी उसी दिन कलश की भी स्थापना होगी।

नवरात्रि पर किस दिन करें किस मां की पूजा-
पहला दिन- देवी शैलपुत्री
दूसरा दिन- ब्रह्मचारिणी
तीसरा दिन- चंद्रघंटा
चौथा दिन- कूष्मांडा
पांचवा दिन- स्कंध माता
छठा दिन- कात्यायिनी
सातवां दिन- कालरात्रि
आठवां दिन- महागौरी
नौवां दिन- सिद्धिदात्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004