Headlines

नक्सल हमले में शहीद होले वाले जवानों के परिजनों को मिलेंगे 20 लाख, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा

  • छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के गृह विभाग ने जारी किया आदेश
  • अब तक शहीद के परिजनों को मिलते थे महज 3 लाख रुपए

रायपुर.

छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल हमले में शहीद होने वाले जवानों के परिजनों को दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ा दिया है। एक्सग्रेशिया राशि को बढ़ाकर 20 लाख रूपए कर दिया गया है। पहले शहीद जवानों के परिजनों को 3 लाख रूपए एक्सग्रेशिया राशि (अनुग्रह अनुदान) दी जाती थी। राज्य सरकार के गृह विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर भारत सरकार की नई  एसआरई गाईड लाइन के अनुसार  यह बढ़ोतरी की गई है।
जनवरी के महीने बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने मीडिया को जानकारी दी थी कि  साल 2019 में जवानों की शहादत में 65 फ़ीसदी की कमी आई, नक्सल वारदात में 40% तक कमी, नक्सल हिंसा में आम नागरिकों की मृत्यु में 45 फ़ीसदी तक कमी आई, हत्या, हत्या का प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में 30% की कमी दर्ज की गई । पुलिस ने दावा किया था कि 18 महिला माओवादियों सहित कुल 65 माओवादियों के शव बरामद किए गए। 128 हथियार बरामद किए गए, कुल 475 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई, 304 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004