Headlines

Indian Railways Cancelled Trains list: आज 400 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए आज (मंगलवार) के दिन बड़ी खबर है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने मंगलवार को रद्द रहने वाली ट्रेनों सूची जारी कर दी है. रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 17 मार्च को 400 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल हैं. इसमें दिल्ली से उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं.

रद्द होने वाली ट्रेनों में सुपरफास्ट, हमसफर एक्सप्रेस शामिल हैं. रेलवे के मुताबिक, रेलवे ट्रैक पर हो रहे मरम्मत के कारण और कुछ रूटों पर दोहरीकरण की वजह से ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसके अलावा भारतीय रेलवे ने मंगलवार को कई यात्री ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया है या उनके मार्ग में परिवर्तन कर दिया है.

रेलवे के अनुसार, मंगलवार को कुल 414 ट्रेनें रद्द की गई हैं. जानकारी के मुताबिक इन रद्द ट्रेनों में 293 ट्रेनों को पूर्ण रूप से कैंसिल कर दिया गया है. वहीं, 121 ट्रेनों को आंशिक रूप से कैंसिल किया गया है. इसके साथ ही मंगलवार को 10 ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं. वहीं, 26 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है.

2_031720074010.jpg

मंगलवार को रद्द रहने वाली ट्रेनों में स्पेशल ट्रेन, पैसेंजर ट्रेन, मेल, सुपरफास्ट और एक्सप्रेस समेत कई रेलगाड़ियां शामिल हैं. रद्द रहने वाली ट्रेनों की पूरी सूची रेलवे की वेबसाइट पर जाकर देखी जा सकती है.

1_031720074001.jpg

जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उसमें बड़ी संख्या में यूपी और बिहार को जाने वाली ट्रेनें हैं. ट्रेनों के कैंसिल होने के कारण बिहार और यूपी जाने वाले यात्रियों को खासा दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004