Headlines

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना कंगाले ने दंतेवाड़ा में स्ट्रांगरूम एवं मतगणना केन्द्र का किया निरीक्षण

सुगम मतदान हेतु सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

रायपुर, 7 अप्रैल 2024

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज दन्तेवाड़ा प्रवास के दौरान स्ट्रांगरूम एवं विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सुगम मतदान हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केन्द्र में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतगणना कक्ष का अवलोकन किया और मतगणना केन्द्र परिसर में मीडिया सेंटर तैयार कर मीडिया प्रतिनिधियों के लिये आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004